Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur News सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था ने जिला अधिकारी और अपर पुलिस उपायुक्त यातयात को किया सम्मानित

 सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था ने जिला अधिकारी और अपर पुलिस उपायुक्त यातयात को किया सम्मानित

कानपुर। अच्छे कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए एक दिन में दो अधिकारियों का हुआ सम्मान शहर में जिलाधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के कार्यों को देखते हुए। जिलाधिकारी के जनता दरबार में सेवाभाव गरीब जन कल्याण संस्था परिवार ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। वही अपर पुलिस उपायुक्त यातयात कार्यालय में अर्चना सिंह भी सम्मान किया गया। बताते चलें बीते माह गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी को मुख्य अतिथि बनाया था। बताते चलें कि राकेश कुमार सोनी सेवाभाव गरीब जन कल्याण संस्था के जिला महामंत्री भी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को मालार्पण मुंह मीठा कर भगवान रामलला की फोटो फ्रेम भेंट देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सम्मान पर आभार व्यक्त प्रकट किया। सेवाभाव गरीब जन कल्याण संस्था और परिवार के उन्नति की कामना की सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था ने जिलाधिकारी और अपर पुलिस उपायुक्त यातयात को किया सम्मानित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कानपुर के जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। जिला महामंत्री राकेश सोनी ने कहा कि इन अधिकारियों ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक उत्थान और जनता की भलाई के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ए.पी ने बताया कि यह सम्मान उनके अथक प्रयासों और समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कानपुर में यातायात सुधार, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सम्मान समारोह का आयोजन सुबह 10:00 बजे किया गया, जिसमें सम्मानित अधिकारियों ने समाज सेवा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी शहर के विकास और सुरक्षा के लिए समर्पित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अधिकारियों के योगदान की सराहना की। संस्था परिवार ने कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके प्रयासों को मान्यता देना हमारा कर्तव्य है। सेवाभाव गरीब जन कल्याण संस्था परिवार ,

राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ए.पी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वतंत्र भार्गव , जिला महामंत्री राकेश कुमार सोनी,बीरेंद्र सिंह यादव ,राहुल निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>