Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur News मरियम पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 मरियम पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन



 कानपुर आज रेल बाजार स्थित मरियम पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधालय की  प्रधानाचार्या मरियम अनीस ने किया इस प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र छात्राओ ने विभिन्न विषय पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक प्रदर्शनी में लगभग 150  बच्चों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। जिसमे सड़क सुरक्षा सौर ऊर्जा जनरेटर मानव हृदय प्रदूषण स्मार्ट सिटी व ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयो को प्रदर्शित किया इस वार्षिक आयोजन मे स्कूल   प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों मे तरह-तरह के बनाए  मॉडल की और  उसकी प्रतिभा की सराहना की बातचीत दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया आज के कार्यक्रम मे हमारे तीनो ब्रांचो के स्टूडेंट , टीचर आए हुए हैं । मै अपने स्टाफ का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इतने अच्छे इवेंट को कराने में हमारी हेल्प करी वार्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य  मरियम मैनेजर मो अनीस, हेड मैम,श्रीमती साफिया  अनीस , टीचर शिवानी अभिलाष ,प्रेरणा,प्रियम शर्मा , सना जिया, विग्नेस सर आदि स्कूल स्टाफ विधार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>